भारतीय सिनेमा (Indian Cinema)
पहली बोलती फिल्म आलम आरा का निर्माण 1931 में इंपीरियल फिल्म कंपनी द्वारा किया गया था और इसका निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था।
भारत की पहली स्वदेशी फीचर फिल्म राजा हरिचंद्र (1913) के निर्माता दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जनक माना जाता है।
भारत की पहली सिनेमास्कोप फिल्म कागज का फूल (1959) गुरु दत्त की है।
भारत की पहली 70 मिमी फिल्म राज कपूर की अराउंड द वर्ल्ड (हिंदी) 1967 है।
भारतीय फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार है जो भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है ।
स्वर्ण कमल भारत सरकार द्वारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म को दिये जाने वाले पुरस्कार का नाम है ।
दादा साहेब पुरस्कार की पहली विजेता देविका रानी रोरर्च (1969) थीं । उन्हें लेडी ऑफ इंडियन फिल्म के नाम से जाना जाता है।
जीवी अय्यर द्वारा निर्देशित आदि शंकरा भारत की पहली संस्कृत फिल्म है ।
पद्मश्री पुरस्कार जीतने वाली भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री नरगिस दत्त थीं ।
शिवाजी गणेशन फ्रांसीसी सरकार द्वारा स्थापित शेवेलियर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे ।
एमजी रामचन्द्रन किसी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले फिल्म स्टार थे ।
भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 1952 में आयोजित किया गया था।
पहली भारतीय 3-डी पिक्चर मलयालम सिनेमा माई डियर कुट्टीचथन है ।
श्याम बेनेगल जैसे फिल्म निर्माताओं ने 1970 के दशक में बंगाली सिनेमा में सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, बुद्धदेब दासगुप्ता और गौतम घोष के साथ यथार्थवादी समानांतर सिनेमा का निर्माण जारी रखा; मलयालम सिनेमा में अदूर गोपालकृष्णन, जॉन अब्राहम और जी. अरविंदन; और हिंदी सिनेमा में मणि कौल, कुमार शाहनी, केतन मेहता, गोविंद निहलानी और विजया मेहता।
Comments
Post a Comment